फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने टेंपो सीज किया, चालक को चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित शिव चौक के पास बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा का काफिला सरधना से मेरठ की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक टेंपो चालक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों के निर्देश पर टेंपो हटवाया गया। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी विनीत शर्मा मौके पर पहुंचे और चालक व टेंपो को थाने ले आए। कागजात न होने पर पुलिस ने टेंपो सीज कर दिया, जबकि चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सरधना रोड पर नंगलाताशी के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार सरधना निवासी नरेंद्र कुमार घायल हो गया। आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। नरेंद्र ने बिना कानूनी कार्रवाई के उपचार के बाद स्थान छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें