फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 60 वर्ष से अधिक आयु के भाजपा नेता नहीं बन पाएंगे महानगर-जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा ने संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पदों के लिए आयु सीमा तय कर दी है। अब 45 वर्ष से अधिक आयु वाले नेता मंडल अध्यक्ष और 60 वर्ष से अधिक के नेता जिलाध्यक्ष नहीं बन पाएंगे। अगर भाजपा ने इस फार्मूले को सख्ती से लागू किया तो इन पदों के लिए दावेदार अधिक आयु के नेता स्वत: दौड़ से बाहर हो जाएंगे। यह नियम लागू होने से मेरठ के कई वर्तमान पदाधिकारी भी चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया अब मंडल अध्यक्षों के चुनावों तक पहुंच गई है। दिसंबर महीने में ही पार्टी को नए मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे। बूथ समितियों का गठन लगभग पूरा हो चुका है। एक-दो दिन में मंडल अध्यक्षों के चुनाव का कार्यक्रम जारी हो जाएगा। इसके बाद जिलाध्यक्षों के चुनाव कराए जाएंगे। भाजपा ने मंडल अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए आयु सीमा तय कर दी है। मेरठ महानगर के सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र शर्मा के अनुसार, मंडल अध्यक्षों के लिए 35 से 45 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। इसी तरह से जिलाध्यक्षों के लिए 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के नेता ही पात्र होंगे। इससे चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे नेताओं को करारा झटका लगा है।
अगर भाजपा ने आयु सीमा के फार्मूले को सख्ती से लागू कर दिया तो फिर से ताजपोशी की उम्मीद में जुटे मेरठ जनपद और महानगर कई वर्तमान पदाधिकारी स्वत: दौड़ से बाहर हो जाएंगे। संगठन चुनाव में न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा लागू होने से पार्टी कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अधिक आयु के कई नेता फिर से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। संगठनों के मुख्य पदों पर परिपक्व, जमीनी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को चुना जाना चाहिए। इससे वे जमीनी स्तर पर भी भागदौड़ करने करके संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें