पुलिस को मामले की जानकारी देते भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मुलायम सिंह या अखिलेश यादव की सरकार नहीं है। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है। यहां मंदिर तोड़े जाने का मतलब है कि बोरी बिस्तर बांध ले। विनीत शारदा ने कहा कि यदि मैं एक उंगली दिखाता हूं तो चार उंगली मेरी सरकार पर उठती हैं। हमारा यह मरना है कि एक मंदिर टूट गया और हम यहीं रह रहे हैं। जिस माई के लाल ने दूध पिया है उसे मैं देख लूंगा।