भराला बंधु सत्ता की हनक दिखाने में खासे चर्चित रहे हैं। विवादित बयान तो हमेशा ही चर्चा में रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों सरकारी गनर को लेकर भी मामला चर्चा में आया था। जिसमें पं. सुनील भराला को मिली सुरक्षा के एक गनर को उनके भाई अजय भराला लेकर चलते थे। इस मामले में गनर ने शिकायत की थी। जिसके बाद मामला चर्चित हुआ था।
निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई
कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से एक शिकायत आई थी। जिसमें भाजपा नेता सुनील भराला और अजय भराला पर सरकारी जमीन की चारदीवारी तोड़ने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम को मौके पर भेजा है, ताकि निष्पक्ष जांच करने के बाद कार्रवाई की जाए। - अजय साहनी, एसएसपी
आरोप पूरी तरह बेबुनियाद
मेरे या मेरी पत्नी बच्चों के नाम पर कोई भूखंड या आवास मेरठ में नहीं है। मेरा आवास सिर्फ भराला गांव में है इसलिए सारे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। -पं. सुनील भराला, अध्यक्ष, उप्र श्रम कल्याण बोर्ड
खुन्नस में दे रहे उल्टे सीधे बयान
हमारा इस मामले से कोई मतलब नहीं है और न ही निर्माणाधीन भवन हमारा है। पुष्पराज किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे थे। जिसका उन्होंने किसान मोर्चा का नेता होने के नाते विरोध किया था। इसी कारण वह खुन्नस में उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं।
- अजय भराला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/