मेरठ। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। सुनील भराला ने महाकुंभ में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के शिविर में प्राण-प्रतिष्ठित भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं भगवान परशुराम चालीसा उन्हें भेंट की।
इस दौरान भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, भगवान परशुराम के आदर्शों तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। सुनील भराला ने कहा कि भगवान परशुराम के न्याय, धर्म, तप, शौर्य और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।