फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक ने पहली पत्नी को बिना बताए किया दूसरा निकाह, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा निवासी वकास ने पहली पत्नी को बिना बताए दूसरी युवती से निकाह कर लिया। शुक्रवार को दूसरी युवती वकास के घर पहुंच गई। उसने युवक के साथ रहने की जिद की।
विज्ञापन

इससे मोहल्ले में हंगामा हो गया। युवक की पहली पत्नी और परिजन भी बाहर आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई।

दिल्ली रोड की एक कॉलोनी निवासी युवती ने शुक्रवार रात थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब 1 वर्ष पहले वकास से हुई थी। वकास ने खुद को अविवाहित बताया था। 22 जून को वकास ने युवती से निकाह कर लिया। युवती कई दिनों से वकास से ससुराल में रहने की बात कर रही थी। इस पर वकास टालमटोल कर रहा था। शुक्रवार को युवती वकास के घर पहुंच गई। पहली पत्नी को मामले की जानकारी हुई तो उसने विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ कैंट विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें