फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का मांझा: मेरठ में चीनी मांझे की चपेट में आया भाजपा नेता का बेटा, चेहरे पर आए 20 टांके, पहले भी हुए हादसे

Wed, 11 Jan 2023 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पीवीएस चौकी के पास स्कूटी से घर जा रहा छात्र अचानक चीनी मांझे की चपेट में आ गया। इससे उसका चेहरा होठ के पास से कट गया। छात्र को कुल 20 टांके आए हैं। बताया गया कि भाजपा नेता का बेटा नैतिक केएल इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं का छात्र है
 
विज्ञापन
Meerut news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पीवीएस चौकी के पास मंगलवार दोपहर स्कूटी से जा रहे 10वीं के छात्र नैतिक वरमानी अचानक चीनी मांझे की चपेट में आ गया। इससे उसका चेहरा कट गया। कुछ राहगीरों ने उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे 20 टांकें लगाने पड़े। नैतिक गढ़ रोड स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता है। घर लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

थापर निवासी भाजपा के पटेल नगर मंडल उपाध्यक्ष विनीत वरमानी के बेटे नैतिक जब मांझा देखा तो उन्होंने स्कूटी रोकने का भी प्रयास किया। इसके बावजूद मांझे में चेहरा उलझ गया। नैतिक काफी लहूलुहान हो गया और सड़क के पास बैठ गया। कुछ राहगीरों ने देखा तो वह घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में परिजन भी यहां आ गए। चिकित्सक ने छात्र के चेहरे पर टांकें लगाए। 
 
हेलमेट होता तो मांझे की चपेट में न आता चेहरा
राहगीरो ने बताया कि छात्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि उसके सिर पर हेलमेट होता तो शायद चीनी मांझे की चपेट में आने से उसका चेहरा बच जाता। वहीं, राहगीरो ने लगातार हादसों के बावजूद चीनी मांझे पर रोक न लगने पर रोष जताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: जेल में बंद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का चचेरा भाई रंगदारी में पकड़ा, छह घंटे में थाने से छोड़ा

मौत के मांझे से खतरे में जान
चीनी मांझा बेचने वालों पर पुलिस प्रशासन शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहा है। चीनी मांझे के कारण बार-बार लोगों की जान पर आफत बन रही है। कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं तो कई लोग घायल हो चुके हैं।  पुलिस चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए बार-बार अभियान चला रही है। 

इसके बावजूद चीनी मांझे से हो रहे हादसों में कमी नहीं आ रही है। पिछले छह महीने में चीनी मांझे की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने पर यह जानलेवा मांझा लगातार बाजारों में बेचा जा रहा है। हालांकि, पिछले महीने जीरो माइल चौराहे पर दीवांशु भाटिया निवासी लालकुर्ती हांडिया मोहल्ला की चीनी मांझे की चपेट में आने से नाक कट गई थी।
विज्ञापन

कब-कब हुए हादसे
15 अगस्त 2022- मेट्रो प्लाजा के पास चीनी मांझे से एमडीए के चतुर्थ कर्मचारी की गर्दन जख्मी हो गई थी। 
15 अगस्त 2022- टीपीनगर थाने के पास पिता के साथ बाइक पर जा रही बच्ची चीनी मांझे की चपेट में आने से जख्मी हो गई थी।
15 अगस्त 2022- लिसाड़ी गेट क्षेत्र में चीनी मांझे में करंट आने से एक बच्चे का हाथ झुलस गया था।
23 सितंबर 2021- दिल्ली-देहरादून हाइवे पर पल्लवपुरम के पल्हैडा फ्लाईओवर पर चीनी मांझे से बीफार्मा के छात्र का गला कट गया था। बाइक से गिरकर छात्र की मौत हो गई थी।
29 सितंबर 2020- गढ़ रोड पर शाहजहांपुर में बाइक सवार की चीनी मांझे से गर्दन कटी।
22 जनवरी 2020- गढ़ रोड पर सीमेंट व्यापारी की चीनी मांझे से गर्दन कटी। हादसे के समय व्यापारी दुकान से लौट रहे थे।
27 नवंबर 2019- मलियाना पुल पर मांझे से युवक की गर्दन कटी और बुरी तरह जख्मी हो गया।

मामले की जांच कराई जा रही है। चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ पहले भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा चुकी है। अब फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। -पीयूष सिंह, एसपी सिटी।

वसंत पंचमी पर बढ़ती है चीनी मांझे की मांग
वसंत पंचमी पर शहर में सबसे ज्यादा पतंग उड़ाई जाती है। इस पर्व पर छोटे बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी पतंग उड़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें