यहां एक युवक ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए सत्ता की हनक दिखाई। इस बीच उसने एआरटीओ श्वेता वर्मा को सत्ता की धमकी देते हुए अभद्रता की। जानिए फिर क्या हुआ...
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। खुद को भाजपा नेता बताने वाले एक युवक ने फाइल पर साइन नहीं करने पर एआरटीओ श्वेता वर्मा को सत्ता की धमकी देते हुए अभद्रता की। हंगामे के बाद आरटीओ कर्मचारी ऑफिस में पहुंच गए तो युवक वहां से चला गया। आरटीओ को जानकारी देने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को रवि भड़ाना नाम का एक युवक एआरटीओ श्वेता वर्मा के कक्ष में पहुंचा और कार्य की फाइल पर हस्ताक्षर करने को कहा। श्वेता वर्मा ने काउंटर पर जाकर काम कराने को कहा तो उसने अपने को भाजपा नेता बताते हुए सत्ता की हनक दिखाई। श्वेता वर्मा के सख्ती से मना करने के बाद युवक ने हंगामा शुरू कर दिया।
इसके चलते आरटीओ कर्मचारी भी कक्ष में आ गए और युवक को बाहर करने लगे। इसी बीच युवक के पक्ष में आए कुछ दलाल कर्मचारियों पर आरोप लगाने लगे। कर्मचारियों द्वारा पुलिस बुलाने की बात कहने के बाद युवक वहां से चला गया।
पढ़ें : यूपी उपचुनाव 2018: सपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे, देखिए तस्वीरें