फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, ज्यादा जानकारी के लिए करें क्लिक

Thu, 15 Mar 2018 06:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यदि आप देशप्रेम का जज्बा रखते हैं। भारतीय सेना का अंग बनना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। 1 से 10 मई तक गाजियाबाद में सीधी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेना की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट जॉइन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर फॉर्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन


सेना भर्ती निदेशक कर्नल रजनीश मेहता ने बताया कि सेना भर्ती रैली में गाजियाबाद, बागपत, शामली, नोएडा, मुरादाबाद और रामपुर के युवा भाग ले सकते हैं। इसके लिए दो मार्च से सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। भर्ती रैली का आयोजन गाजियाबाद के सीपीडब्लूडी मैदान पर होगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन पांच भर्ती के लिए मान्य है। ऐसे में जिन युवाओं के सर्टिफिकेट आदि में किसी गलती के कारण वे पिछली बार रिजेक्ट हो गए थे, इस बार वे रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद सुधार कर लें। यदि किसी ने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर को बिना ठीक किए सेव कर दिया तो फिर से वही गलती होगी। इस बार आधार कार्ड को भी लिंक किया गया है। शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा आदि के बारे में ज्यादा जानकारी सेना की वेबसाइट से ली जा सकती है। हाथ पर दी गई छूट के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से पर टैटू नहीं बना होना चाहिए।

विज्ञापन

इन पदों पर हो रही भर्ती 

फाइल फोटो
सेना में कई पदों के लिए भर्ती हो रही है। सोल्जर जीडी केलिए 10वीं पास होना जरूरी है। 1 अक्टूबर 2018 को आवेदक की उम्र साढ़े 17 साल से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

सोल्जर टेक्निकल के लिए 12वीं फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ और इंग्लिश के साथ 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 1 अक्टूबर को आवेदक की उम्र साढ़े 17 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। 

सोल्जर टेक्निकल एविएशन एंड आर्म्स के लिए 12वीं फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ और इंग्लिश के साथ 50 प्रतिशत अंक हों या मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक, आटो मोबाइल और कंप्यूटर साइंस में तीन साल का डिप्लोमा किए हो। 1 अक्टूबर को आवेदक की उम्र साढ़े 17 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। 

सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश विषय होना जरूरी है। 1 अक्टूबर को उम्र साढ़े 17 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। 

सोल्जर स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। 1 अक्टूबर को उम्र साढ़े 17 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। सोल्जर ट्रेड्समैन के लिए योग्यता आठवीं और दसवीं रखी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें