कंकरखेड़ा के नटेशपुरम फ्लाईओवर के नीचे खड़ी भाजपा नेता की कार में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ व आगजनी कर दी। कार के शीशे तोड़ दिए और अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगी दी। कार पर लगी भाजपा नेता की नेम प्लेट भी तोड़कर फेंक दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। भाजपा नेता ने इस मामले में तहरीर दी है।
मंगलवार तड़के वहां से गुजरने वाले लोगों ने कार की हालत देखकर उसे जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची भाजपा नेता ने बताया कि क्षेत्र के कई लोग उनकी कार खरीदने की बात कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कार बेचने से इंकार कर दिया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।