फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का बयान, धनतेरस पर चांदी के बर्तन की बजाय लोहे की तलवार खरीदें

Fri, 18 Oct 2019 04:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले पर सुनवाई पूरी होने और जल्द आने वाले फैसले को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने विवादित बयान दिया है। राणा ने कहा है कि समाज के लोग धनतेरस पर चांदी के बर्तन या आभूषण नहीं, बल्कि तलवारें खरीदें। क्योंकि तलवार ही वह हथियार है, जो सुरक्षा के काम आएगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भाजपा विधायक को सुनाई खरी-खोटी, कश्मीर की लड़कियों पर दिया था बयान
विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया से वार्ता के दौरान गजराज राणा ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश का माहौल कभी भी खराब हो सकता है। ऐसे हालात का सामना करने के लिए जरूरी है कि लोग चांदी के बर्तन या आभूषण नहीं, बल्कि लोहे की तलवारें खरीदें। तलवार से ही सुरक्षा की जा सकती है। राणा ने कहा कि जनमानस चाहता है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने। गजराज का बयान ऐसे समय में आया है, जब नवंबर माह में सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाने वाला है।
विज्ञापन



नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें