फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: डेयरियों पर चला बुलडोजर, शताब्दीनगर में जेसीबी में तोड़फोड़, जान बचाकर भागे अधिकारी

Fri, 18 Oct 2019 01:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैंट बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को दिन निकलते ही करीब 20 डेयरियों का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। कोर्ट ने करीब एक साल पहले सभी डेयरियों को बाहर के करने निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


बता दें कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना में कैंट बोर्ड की टीम ने शुक्रवार को करीब 20 डेयरियों का ध्वस्तीकरण किया। उधर, शताब्दी नगर में भी एमडीए के अधिकारी कब्जा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान एक महिला जेसीबी के आगे लेट गई। जैसे ही चालक ने जेसीबी को आगे किया तो महिला चोटिल हो गई। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया और गुस्साए किसानों ने जेसीबी में तोड़फोड़ कर डाली। इस दौरान किसानों ने जेसीबी चालक को करीब चार सौ मीटर बैक दौड़ा दिया। फिर चालक ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं किसान नेता विजयपाल घोपला ने आज फिर से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: होटल पर चला बुलडोजर, टीम ने दो करोड़ की जमीन को कराया कब्जा मुक्त, देखें ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने जेसीबी पर कब्जा कर लिया और एमडीए के अधिकारी वापस भाग गए। वहीं इससे पहले गुरुवार को अब्दुल्लापुर में अवैध निर्माण और पॉलीथिन पकड़ने गई नगर निगम की टीम से लोगों ने हाथापाई करने की कोशिश की थी। बजरंग दल के जिला संयोजक बताने वाले व्यक्ति ने टीम से अभद्रता की और वीडियो बनाने से रोका। यह मामला थाना भावनुर पहुंचा लेकिन रिपोर्ट नहीं हो सकी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें