फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की अशोभनीय टिप्पणी पर भड़के जाट, वायरल वीडियो पर घमासान 

Mon, 19 Nov 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : SELF
विज्ञापन
यूपी के बागपत में राष्ट्रीय जाट एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने बहराइच के भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर जाट समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने और वीडियो क्लिप भी वायरल करने के विरोध में उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। 
विज्ञापन


मंच के जिलाध्यक्ष रविंद्र तोमर के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा पूर्व विधायक ने जाट बिरादरी के लिए अपने वीडियो के माध्यम से ऐसी भाषा का प्रयोग किया है, जो अशोभनीय है। 

वीडियो क्लिप में एक पुलिस अधिकारी को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की गई है। उन्होंने पूर्व विधायक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने कोतवाली को ऑडियो क्लिप की सीडी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने से क्षुब्ध युवाओं ने बहराइच के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने जाट समाज पर टिप्पणी कर प्रदेश में माहौल खराब करने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा नेता जाति और धर्म के नाम पर आपसे में लड़वाने का काम कर रहे हैं। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

इस पर कोतवाली प्रभारी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें दीपक तोमर, वीरपाल सिंह, देवेंद्र, रिछपाल तोमर, राकेश कुमार, योगेश तोमर, अंकुर तोमर, मोहित तोमर, गौरव तोमर, विशेष तोमर, प्रवीण, गुलाब, अंकित आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें