यूपी के मुजफ्फरनगर में फिर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां खतौली के निकट दिल्ली से अंबाला जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक भेड़ों का झुंड आ गया। हादसे में 20 भेड़ों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। भेड़ों के कट जाने से चरवाह मौके से फरार हो गए थे। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेलवे लाइन पर कटी भेड़ों का हटाया। करीब दो मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
नेशनल हाइवे पर गांव भंगेला के ठीक सामने से रेलवे लाइन की ओर रास्ता जा रहा है। रविवार को करीब पौने तीन बजे दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। रास्ते के ठीक सामने जंगल में घास चरती हुईं कई भेड़ें अचानक रेलवे लाइन पर पहुंच गई।