फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: भाजपा नेता की कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत कई की हालत गंभीर

Mon, 23 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायलों की जानकारी लेते सांसद राघव लखनपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में एक कार एक्सीडेंट मे भाजपा नेता के परिवार की तीन महिलाओं सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए। घायलों में एक दस वर्षीय बच्ची भी शामिल है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  जिनमें एक की मौत हो गई है। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे-59 पर साखन नहर के पास कार असंतुलित होकर किनारे पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

इलाज के सास-बहू दौरान की मौत

इस हादसे में कार में सवार सास-बहू की मौत हो गई जबकि भाजपा नेता की पत्नी और बच्चों सहित अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल से हेलीकाप्टर द्वारा देहरादून भिजवाया गया। जान गंवाने वाली महिलाएं और अन्य लोग एनआईआर अजय गुप्ता के रिश्तेदार थे।

सहारनपुर के मोहल्ला मदनपुरी निवासी भाजपा नेता राजीव गुप्ता अपनी पत्नी शैली गुप्ता (40), भव्य (10 ) सहित दो बेटों के साथ ससुराल पक्ष से माधोनगर निवासी से मंजू गुप्ता (70) पत्नी कृष्ण गुप्ता, साला अंशुल गुप्ता (45), अंशुल की पत्नी नमिता गुप्ता (32), अंशुल की बेटी माही गुप्ता (12 वर्ष) के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गए थे। दिल्ली में ही उन्होंने अपनी कारें खड़ी कर दीं थीं।  
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर लौट रहा था परिवार

रविवार सुबह लगभग छह बजे उनकी फ्लाइट दिल्ली पहुंची और वहां से सभी लोग दो कारों में सवार होकर लौट रहे थे। एक कार को अंशुल गुप्ता चला रहा था। इसमें उसकी मां मंजू गुप्ता, पत्नी नमिता, बहन शैली, बेटी माही और भांजा भव्य बैठे थे जबकि दूसरी कार में राजीव गुप्ता और उनका एक बेटा था।
सुबह लगभग दस बजे जब वे देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 स्थित साखन नहर के पास पहुंचे तभी अंशुल की कार का संतुलन बिगड़ गया और कार किनारे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दूर तक आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को कार से निकाला गया। घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भिजवा दिया। जहां पर नमिता गुप्ता को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।  जिला अस्पताल में पहुंचने पर मंजू गुप्ता को भी मृत घोषित किया गया। अन्य घायलों को बाद में हेलीकाप्टर से देहरादून के मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां माही गुप्ता की हालत नाजुक बताई गई है।
अभी तक ओवर स्पीड या झपकी के कारण हादसे की संभावना जताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद राघव लखनपाल शर्मा घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें