फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के दौरान भाजपा नेता का निधन

Tue, 04 Nov 2025 07:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी पर बैठकर स्नान करते समय हार्ट अटैक सेे हुए अचेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम/मेरठ। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा (60) का मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के दौरान निधन हो गया। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
मूलरूप से साधन निवासी शिवकुमार शर्मा वर्तमान में अपनी पत्नी मंजू, बेटे राहुल व आशु के साथ पल्लवपुरम फेज दो में रहते थे। कुछ ही माह पहले पैर में बीमारी के कारण उनका एक पैर काटना पड़ा था। वह भाजपा में सक्रिय थे और श्रम प्रकोष्ठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके थे। श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के वह बेहद करीबी थे। परिजनों के मुताबिक वह गंगा स्नान के लिए पत्नी मंजू के साथ गढ़मुक्तेश्वर में पंडित सुनील भराला के कैंप में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वह कुर्सी पर बैठकर स्नान कर रहे थे। अचानक हार्ट अटैक आने से वह अचेत हो गए और उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में पल्लवपुरम लाया गया। शिवकुमार की मौत की जानकारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पल्हैड़ा स्थित श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में विधायक अमित अग्रवाल, सुनील भराला, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज राठी, अजय भारद्वाज, पुष्कर चौहान, अंकुर मुखिया, राजीव भारद्वाज, रवि चौधरी, रविंद्र शर्मा, रविंद्र जाटव, महेंद्र प्रजापति, संजय, नमन भारद्वाज, एडवोकेट शुभम भारद्वाज, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें