फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीच सड़क पर बीजेपी नेता की दबंगई, महिला से अभद्रता का आरोप, जमकर हंगामा

Mon, 06 May 2019 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देता पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में बीजेपी नेता द्वारा एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मारे जाने के बाद हंगामा हो गया। महिला के पति द्वारा इसका विरोध किए जाने पर बीजेपी नेता ने उसके साथ मारपीट कर दी। मामले में पति पत्नी ने थाने पहुंचकर बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी दंपती सोमवार सुबह दवा लेने के लिए पीएल शर्मा रोड से निकल रहे थे। इसी दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मेघदूत चौराहे पर बीजेपी नेता और बाइक सवार दंपती में गाड़ी की टक्कर लगने को लेकर विवाद हो गया। महिला के पति ने विरोध किया तो बीजेपी नेता ने दबंगई दिखाते उसके साथ मारपीट कर दी। पत्नी द्वारा पिटाई का विरोध किए जाने पर बीजेपी नेता ने महिला से भी अभद्रता कर डाली। 

विज्ञापन

इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और तकरीबन आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। इससे सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में तहरीद देकक बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें