फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अन्य दलों की सरकार गिराने में लगी है : हसन अहमद

विज्ञापन
पूर्व विधायक धौलडी मे प्रेसवार्ता को संबो​धित करते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द (मेरठ)। रसूलपुर धौलड़ी निवासी एवं दिल्ली की मुस्तबाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक हसन अहमद ने कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला की लोकतांत्रिक सरकार को तोड़ने का षडयंत्र करने का प्रयास कर रही है। हसन अहमद ने सोमवार को जानी ब्लॉक के गांव रसूलपुर धौलड़ी में यह बात कही।
दिल्ली मुस्तबाबाद से कांग्रेस विधायक एवं ऑल इंडिया हज कमेटी के चेयरमैन रहे हसन अहमद सोमवार को रसूलपुर धौलड़ी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों में विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर बेचैनी है। बिहार के लोगों ने वोट कहां दिया और रिजल्ट क्या आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के लोगों को पहले ही बताया था कि वोट चोरी होगी। बिहार में लोकतंत्र की बेइमानी की गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार चुनाव जीतने को देश की सभी एजेंसियां लगाकर वोट चोरी कर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक हसन अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सभी घटक दलों के साथ मिलकर वोट चोरी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक है और एक ही रहेगी। हसन अहमद ने कहा कि भाजपा की जहां सरकार भी नहीं बनती वहां लालच देकर दूसरे दलों की सरकारें तोड़ने का प्रयास किया जाता है। कश्मीर की उमर अब्दुल्ला की सरकार को भी तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर खतरा है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं, किसान, मजदूर का विश्वास कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी पर है। इस मौके पर पूर्व प्रधान बाबर काजमी, पप्पू, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें