फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बाइक रैली के बाद अब 'कमल संदेश पदयात्रा'

Wed, 21 Nov 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
BJP - फोटो : BJP
विज्ञापन
भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। कमल संदेश बाइक यात्रा के बाद अब कमल संदेश पदयात्रा शुरू होगी। एक से 15 दिसंबर तक चलने वाली कमल संदेश पदयात्रा मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र में कमल संदेश पदयात्रा 150 किमी का सफर तय करेगी।
विज्ञापन

 
कमल संदेश पदयात्रा की तैयारी को लेकर मंगलवार को शास्त्रीनगर स्थित मंडप में बैठक हुई। जिसमें पश्चिमी क्षेत्र की पदयात्रा के संयोजक गोविंद चौधरी ने बताया कि एक से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाली यात्रा में बूथ स्तर पर टोलियां गठित की जाएं। 

प्रत्येक टोली बूथ स्तर पर 25-25 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क करेगी। यह संपर्क यात्रा 15 दिन लोकसभा क्षेत्र में रहेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छह-छह टोलियां गठित की जाएंगी। इस संपर्क एवं पदयात्रा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारी पत्रक द्वारा दी जायेगी। यात्रा से पहले पत्रक टोलियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पदयात्रा में सभी मोर्चा पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लोकसभा क्षेत्र संयोजक जयकरण गुप्ता ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से भयभीत है। इसके चलते अनर्गल प्रचार कर रहा है। हालांकि कार्यकर्ता इससे घबराने के बजाए उपलब्धियों को जनता के बीच सीधे संवाद करके बताएं। इस पदयात्रा का यही उद्देश्य है। 

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास भी नरेंद्र मोदी का विकल्प नहीं है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने की तथा संचालन संजय त्रिपाठी ने किया। बैठक में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, बिजेंद्र अग्रवाल, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राखी त्यागी, सुरेश जैन रितुराज, ललित नागदेव, वीर सिंह कर्दम, सतीश गर्ग, वीनस शर्मा आदि मौजूद रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें