फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों ने चेन लूटी, दरोगा ने हंसकर पूछे सवाल, कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह

Wed, 21 Nov 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में चेन, पर्स और मोबाइल फोन लूट जैसी घटनाए आम हो चली हैं। इस तरह के अपराध रोकने में नाकाम हो चुकी मेरठ पुलिस अब घटनास्थल पर पहुंचकर हंस-हंसकर सवाल पूछ रही है। इस रवैये से मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।  
विज्ञापन


मंगलवार सरेशाम सिविल लाइन इलाके में दो बदमाशों ने एक युवती की कनपटी पर पिस्टल लगाकर चेन लूट ली। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाने के दरोगा पीड़िता से सहानुभूति जताने के बजाय हंस हंसकर सवाल पूछे तो लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

घटना सिविल लाइन क्षेत्र के नंगला बट्टू की है। नंगलाबट्टू निवासी युवती सपना बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। घर से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सपना के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। शोर मचने पर सपना के परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंच गए। 

परिजनों ने बताया कि सपना ने कुछ दिन पहले ही रुपये इकट्ठा कर चेन खरीदी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइन के दरोगा ने जब हंस हंसकर घटना के बारे में युवती और उसके परिजनों से पूछताछ करनी शुरू की तो लोगों ने आक्रोश जताकर हंगामा कर दिया। सपना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें