फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसान विरोधी : राजकुमार भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरखौदा (मेरठ)। गांव नालपुर में सपा नेता ओमपाल गुर्जर के आवास पर होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं 29 मार्च को दादरी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में शामिल होने का भी आह्वान किया।
राजकुमार भाटी ने प्रदेश में सपा के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की। उधर भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जातिवाद व धर्मवाद की राजनीति कर रही है। इस सरकार में किसान, मजदूर, छात्र व आम जनता पीड़ित है। किसान की हालत बद से बदतर हो गई है। इस सरकार में परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व भाईचारे का पर्व है जिसे सभी को मिलकर शांति व सौहार्दपूर्ण मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता सूबे सिंह गुर्जर (धनतला) व गोपी सिंह गुर्जर (छत्तरी) व संचालन कमल सिंह ने किया। इस मौके पर आतिर, आरिफ मंजूर, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र नागर, गन्ना समिति मोहिउद्दीनपुर के पूर्व चेयरमैन शशांक चौधरी, सीसीएसयू के पूर्व छात्र अध्यक्ष देवेश राणा, हिमांशु अधाना, अमित चपराना, मुकुल त्यागी, कुलदीप चौधरी, अमित त्यागी, राहुल कूड़ी, अशोक प्रधान धनतला, लीलू नागर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें