फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद दो फाड़, वर्चस्व की जंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम के भाजपा पार्षदों के आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। अधिकारियों के सामने पार्षद खेमों में बंटकर पहुंच रहे हैं। एक दूसरे के प्रस्तावों को खारिज करते हुए कोई अधिकारियों को आड़े हाथों ले रहा है तो कोई अधिकारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देने के साथ किसी के दबाव में न आने की सलाह दे रहे हैं। भाजपा ने पार्षदों को एक झंडे के नीचे खड़ा करने के लिए पार्षद दल नेता का चुनाव भी किया हुआ है। लेकिन अब पार्टी की बनायी व्यवस्था भी तार तार होती दिख रही है। पूर्व में हुई बोर्ड बैठक के दौरान भी पार्षदों की राजनीति सार्वजनिक हो गयी थी।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा पार्षद ललित नागदेव के नेतृत्व में आठ-दस पार्षद नगर आयुक्त से कैंप कार्यालय पर मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कूड़ा निस्तारण प्लांट, शहर के ठप पड़े विकास कार्य, डोर टू डोर व्यवस्था आदि को सुचारु करने की मांग करते हुए प्रस्ताव रखा था। अभी 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि दूसरे खेमे से भाजपा पार्षद राजेश रुहेला के नेतृत्व में पंकज गोयल, समीर चौहान, संजय सैनी, अशोक, राकेश शर्मा, सुनीता प्रजापति, अजय भारती, गुलवीर सिंह, शौकत अली, जितेंद्र पाहवा, सचिन त्यागी, नवीन खटीक आदि नगर आयुक्त से मिलने पहुंच गए।
राजेश रुहेला ने कहा कि गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगने से कूड़े की बड़ी समस्या का समाधान हो रहा है। इस मामले पर अगर कोई पार्षद दबाव बनाता है तो हम पार्षद नगर आयुक्त के साथ खड़े हैं। जहां ललित नागदेव ने नगर आयुक्त से शहर की ट्यूबवेल संचालन व्यवस्था जल निगम को दिए जाने की बात कही थी। वहीं, अब रुहेला ने भाजपा पार्षद की मांग को गलत ठहराते हुए कहा कि सभी ट्यूबवेल पर स्काडा लगा है, जिसका संचालन जल निगम कर रहा है। कुछ लोग कर्मचारियों की भर्ती कराने की फिराक में हैं, जो नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही नगर आयुक्त से कहा कि डोर-टू- डोर कूड़ा गाड़ियों के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए। बैठकों की मिनिटस की कॉपी दी जाए। स्क्रैप चोरी हो रहा है। एक कमेटी बनाकर उसका निस्तारण किया जाए। विकास कार्य कराए जाएं। खराब खड़े छोटे सफाई वाहन ठीक कराकर वार्डों में उतारे जाएं। बोर्ड में पास प्रस्ताव के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में 30-30 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए। बीट चार्ट बनाकर सफाई शुरू करायी जाए।
विज्ञापन

गाइड लाइन पर चलना होगा
भाजपा अपने पार्षदों का नेतृत्व करने के लिए दल नेता नियुक्त करती है। दल नेता को पार्टी की गाइड लाइन पर चलना होता है। सभी पार्षदों को दल नेता के नेतृत्व में चलना चाहिए। जो पार्षद अलग चल रहे हैं, उनकी कार्यप्रणाली की जांच कराकर रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। -विजय आनंद अग्रवाल, महानगर संयोजक, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ भाजपा
चल तो रहा हूं
पार्टी ने मुझे पार्षद दल नेता की जिम्मेदारी दी। पार्टी की गाइड लाइन पर काम कर रहा हूं। पार्टी के कुछ पार्षद अलग चल रहे हैं। उनकी जानकारी मैं समय-समय पर हाईकमान को देता रहा हूं। आगे भी दी जाएगी। -विपिन जिंदल, पार्षद दल नेता भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें