फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी हटाने के विवाद में भाजपा पार्षद के बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी हटाने के विवाद में भाजपा पार्षद के बेटे को पीटा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड पर स्कूटी हटाने के विवाद में भाजपा पार्षद के बेटे को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के पांच लोगों को थाने ले आई।
सोतीगंज निवासी सुनीता प्रजापति भाजपा पार्षद हैं। सोमवार देर शाम उनका बेटा अमन किसी काम से अपने दोस्त संजीव को लेकर पीएल शर्मा रोड आया था। स्कूटी से वापसी के दौरान वह पीएल शर्मा रोड तिराहे पर एक डेयरी के सामने जाम में फंस गया। अमन ने जाम की वजह बनी सड़क पर खड़ी एक स्कूटी हटाने की कोशिश की, तभी डेयरी में मौजूद युवकों से उसकी नोकझाेंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीन युवकों ने अमन व उसके साथी संजीव पर हमला कर दिया। बीच सड़क पर बखेड़ा हुआ। काफी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के पांच लोगों को लेकर थाने आ गए। कुछ ही देर में पार्षद सुनीता प्रजापति भी थाने पहुंची और हंगामा किया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पार्षद के बेटे से मारपीट करने वाले भी भाजपा से ही जुड़े थे। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में जुटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें