सुबह हुई वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीएम राकेश कुमार, सीओ चौब सिंह, कोतवाल आनंद देव मिश्र भारी पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। शुगर मिल के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष डाक्टर उपेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में पहुंचे। घटना से आक्रोशित लोगों ने शुगर मिल के कुछ अधिकारियों पर धारा सिंह का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने आक्रोशित लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक धारा सिंह के भतीजे मनोज ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। किस दुश्मनी में हत्या की गई है, इसकी जांच की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/