गुंडागर्दी करने वाले भाजपाइयों का ऑडियो वायरल
मेरठ में किनौनी चीनी मिल के ठेकों को लेकर सरेआम गुंडागर्दी करने वाले भाजपा नेता उमेश गुर्जर और किनौनी के पूर्व प्रधान अमित गुर्जर समेत उनके साथियों का शुक्रवार को ऑडियो वायरल हो गया। जिसमें वे जाट समुदाय के लोगों को गाली दे रहे हैं। पुलिस के बारे में भी अपशब्द कहे हैं। इस ऑडियो को सुनकर एसएसपी ने आरोपियों पर एक और केस दर्ज कराने के लिए कहा है।
किनौनी चीनी मिल में एक सप्ताह पहले भाजपा नेता उमेश गुर्जर और पूर्व प्रधान अमित गुर्जर समेत दर्जन भर लोगों ने पहुंचकर यूनिट हेड केपी सिंह को धमकी दी थी। आरोप था कि मिल का गेट नहीं खोलने पर आरोपियों ने गोली चलाई और धमकी दी कि ठेके अब जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर गुर्जर के कहने पर होंगे। फुटेज सौंपकर केपी सिंह ने रोहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों का शुक्रवार को ऑडियो वायरल हुआ है।
वहीं एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि एलआईयू से ऑडियो मंगवाकर सुनी है। आरोपी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार दबिश दी गई। पुलिस के मुताबिक यह ऑडियो वारदात वाले दिन का है। जिसमें आरोपी खुलेआम हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। वहीं इस मामले में पांच दिन से मिल अफसरों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसमें कई भाजपा नेता भी शामिल हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/