फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा ने सरदार पटेल जयंती अभियान के संयोजक बनाए

Wed, 29 Oct 2025 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरदार पटेल की 150वीं जयंती अभियान के लिए भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा के संयोजक व सह संयोजक तैनात किए हैं। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बुधवार को पदयात्रा की तैयारी को लेकर संयोजक एवं प्रभारी की घोषणा की।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल को बनाया गया है। शहर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल को बनाया गया है। मेरठ–हापुड़ लोकसभा क्षेत्र का संयोजक पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता को तथा सह–संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष हापुड़ मुनीश त्यागी को नियुक्त किया गया है। पदयात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क करते हुए सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें