मोहित बेनिवाल को मिली अहम जिम्मेदारी
भाजपा की नई टीम में मोहित बेनिवाल को महत्वपूर्ण उपाध्यक्ष पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में उनकी सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। राजनीतिक जानकार इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।
गुर्जर नेता को बनाया पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष
वहीं गुर्जर नेता नबाब सिंह नागर को पार्टी आलाकमान ने पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है। बता दें कि मोहित बेनिवाल और नवाब सिंह नागर को अध्यक्ष पद की दौड़ में भी मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
पश्चिमी यूपी के प्रमुख चेहरे
मोहित बेनिवाल -प्रदेश उपाध्यक्ष
सुरेश राणा -प्रदेश उपाध्यक्ष
सत्यपाल सैनी -प्रदेश उपाध्यक्ष
राजेश चौधरी - प्रदेश महामंत्री
बसंत त्यागी - प्रदेश मंत्री
नबाब सिंह नागर -पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष
दरअसल, हाईकमान किसी भी सूरत में ऐसा फैसला नहीं लेना चाहता था, जिससे संगठन में गुटबाजी पैदा हो जाए। ऐसी चर्चाएं थी कि पश्चिम क्षेत्र की कमान जिसके हाथ में होगी, उसीके कंधों पर 2027 के विधानसभा चुनावों का पूरा दारोमदार होगा। यही वजह है कि नामों की घोषणा बार-बार टल रही थी।
पूर्व मंत्री सुरेश राणा। दाएं
सुरेश राणा समेत कई चेहरे बने टीम का हिस्सा
नई टीम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष घोषित कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य नेताओं को भी विभिन्न पदों पर स्थान मिला है। भाजपा ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।
यह भी पढ़ें: BJP New Team: भाजपा ने चला गुर्जर कार्ड, नवाब सिंह नागर बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, पश्चिमी सियासत में नए संकेत
चुनाव से पहले साधे जा रहे क्षेत्रीय समीकरण
पश्चिमी यूपी को हमेशा से सूबे की राजनीति का पावर सेंटर माना जाता रहा है। ऐसे में नई टीम में क्षेत्र को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि नई नियुक्तियां जमीनी स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाने में मददगार साबित होंगी।
नवाब सिंह नागर- नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष-भाजपा
- फोटो : अमर उजाला