फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: वेटलैंड में पक्षियों की निगरानी बढ़ाई, ग्रामीणों को किया जागरूक

Tue, 12 Jan 2021 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
birds, प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हस्तिनापुर वन विभाग की टीम ने सोमवार को सेंक्चुअरि अंतर्गत वेटलैंड का निरीक्षण किया। वहीं, बर्ड फ्लू की बढ़ती आशंका के चलते मृत एवं संदिग्ध स्थिति वाले पक्षी एवं प्रवासी पक्षियों की तलाश की गई। इसके बाद भीकुंड के ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन


वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम सेंक्चुअरि में मौजूद वेटलैंड के निरीक्षण के लिए पहुंची। उसने सेंक्चुअरि में मृत या संदिग्ध स्थिति में पक्षी या फिर चिड़िया की तलाश में अभियान चलाया। यहां मृतक पक्षी या संदिग्ध स्थिति में कोई चिड़िया या पक्षी नजर नहीं आया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने भीकुंड गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

बताया कि कई राज्यों में बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ती जा रही है। यदि सेंक्चुअरि में किसी भी ग्रामीण को मृत चिड़िया या प्रवासी पक्षी मिले या फिर संदिग्ध स्थिति में बैठा नजर आए तो वन विभाग के अधिकारियों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को जानकारी दें।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को फोन नंबर भी दिए। इस समय भीकुंड गंगा पुल के समीप बने वेटलैंड में हजारों प्रवासी पक्षियों ने डेरा जमा रखा है। ये प्रतिवर्ष सेंक्चअुरि में आते हैं। बर्ड फ्लू की आशंका पर अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। इसके चलते हजारों प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग की टीम इनकी हर रोज निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें