फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपराध संक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिज्जा रेस्टोरेंट के बाहर बाइक चोरी
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी रिहान ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित एक पिज्जा रेस्टोरेंट पर काम करता है। रोजाना की तरह वह काम पर पहुंचा था और बाइक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कर दी थी। शाम के समय वह घर जाने के लिए बाहर आया तो देखा कि उसकी बाइक चोरी हो गई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

-
दो ग्रामीणों पर चाकू व ईंट से हमला
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के पावली खुर्द गांव निवासी पंकज कुमार ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि नौ मई की देर शाम खेती का काम कराने वह मोनू पाल के घर गया था। इसी बीच आरोपी दीपक गाली-गलौज करते हुए मौके पर आ गया। आरोपी ने मोनू पर ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि पंकज ने बीच बचाव कराया तो आरोपी ने उनपर भी चाकू से हमला कर दिया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
किशोरी के अपहरण का आरोप
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 11 मई को उनकी 16 वर्षीय बेटी किसी काम से दुकान तक गई थी। जब देर शाम तक किशोरी वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने शक के आधार पर खरखौदा निवासी आरोपी अयान पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि एक टीम दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें