फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शोभापुर गांव के सामने दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने आगे चल रही अपाचे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दौराला के वलिदपुर निवासी 25 वर्षीय सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दौराला के वलीदपुर निवासी सचिन पुत्र मोहनलाल परतापुर में एक स्टील फैक्ट्री में काम करता था। सचिन की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व सरधना के कालंद निवासी शिवानी से हुई थी। दोनों के एक बेटी निक्कू उर्फ लवली है। रविवार सुबह सचिन फैक्ट्री से काम खत्म कर अपाचे बाइक से घर जा रहा था। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। सीओ दौराला का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें