सरधना। गांव कलंदी में मारपीट में घायल दंपत्ति। संवाद
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कालंदी निवासी मुकेश और उसकी पत्नी मुस्कान के साथ अभद्रता का विरोध करने पर गांव निवासी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाने पहुंचे दंपती को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित मुकेश ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी मुस्कान के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। गांव निवासी आरोपियों ने रास्ते में उसकी बाइक रोककर पत्नी से अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दंपती घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।