फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा में जिम संचालक को बाइक सवारों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सरधना रोड पर बाइक सवार दो आरोपियों ने जिम संचालक राहुल उर्फ सुल्तान सैफी को जिम के बाहर गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नंगला ताशी गांव निवासी राहुल उर्फ सुल्तान सैफी ने बताया कि उनका गणपति विहार में सुल्तान फिटनेस के नाम से जिम है। बृहस्पतिवार शाम के समय वह अपने जिम के बाहर पहुंचा था। इसी बीच दो आरोपी बाइक पर जिम के बाहर खड़े थे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर गोली चला दी। उसने बचने का प्रयास किया। इस दौरान गोली उसके हाथ में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। आरोपी लोगों को देखकर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें