फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
एनएच 34 स्थित मसूरी - तोफापुर संप्रग मार्ग पर टैक्टर की टक्कर से घायल 16 वर्षीय तनिश, हादसे में - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेरठ पौड़ी एनएच-34 स्थित मसूरी-तोफापुर संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम बिना लाइट वाले ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में मैरुद्दीन उर्फ मीरु (45) की मौत हो गई और 16 वर्षीय बेटा तनिश घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर इंचौली थाने पर कुनकुरा के ग्रामीणों ने हंगामा किया। परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव कुनकुरा निवासी मैरुद्दीन उर्फ मीरु मकान के लिंटर का जाल बांधने का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम वह 16 वर्षीय बेटे तनिश के साथ इंचौली बाजार से सामान लेकर गांव कुनकुरा के लिए लौट रहा था। मसूरी से आगे निकलते ही सामने से आ रहे बिना लाइट वाले ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। तनिश खेत में जाकर गिरा। वहीं, मैरुद्दीन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। रास्ते से गुजरे एक ग्रामीण ने सड़क पर मैरुद्दीन को पड़े देखा। मोबाइल की टॉर्च जलाकर देखा तो वह गंभीर रूप से घायल था। वहीं खेत में पड़े तनिश की कराहने की आवाज आ रही थी। सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस पहुंचे। दोनों को गंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां मैरुद्दीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वहीं तनिश के जांघ में फ्रैक्चर बताया। हादसे की जानकारी पर गांव से काफी संख्या में लोग इंचौली थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक मसूरी निवासी सचिन के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हुआ है। ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस लगी है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-

परिवार में अकेला कमाने वाला
अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया मैरुद्दीन उर्फ मीरु अकेला कमाने वाला था। घर में पत्नी बानो है। हादसे में उनका 16 वर्षीय बेटा तनिश घायल हुआ है। वह बना गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें