फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर बाइक सवारों ने घर में घुसकर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में चार बाइकों पर सवार नौ युवकों ने गौरव के घर पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। लोगों के एकत्र होकर उन्हें घेरने का प्रयास किया। आरोपी एक बाइक मौके पर ही छोड़कर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी गौरव ने तहरीर में बताया कि रविवार को फलावदा रोड पर नाले के पास स्थित बिजली की दुकान पर सामान लेने गया था। उसने अपनी कार दुकान के सामने साइड में खड़ी की। तभी एक बाइक पर दो युवक आए और कार में टक्कर मार दी। जब बाइक सवार युवकों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। कुछ लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वह सामान लेकर घर वापस आ गया। एक बाइक सवार ने उसका घर तक पीछा किया। कुछ देर बाद ही चार बाइकों पर नौ युवक आए और आते ही युवकों ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इससे पूरा मोहल्ला दहल गया। जब पीड़ित, उसके भाई और मोहल्ले वालों ने आरोपियों को ललकारा तो आरोपी एक बाइक को छोड़ते हुए धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों से भविष्य में जानमाल का खतरा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने चार फायर किए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि चार-पांच दिन पहले ही पास ही स्थित कब्रिस्तान में रात के समय फायरिंग हुई थी। इसके संबंध में पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने छोड़ी गई बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें