फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर

Mon, 25 Aug 2025 09:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पुरानी बस्ती मोड पर नगर विकास विभाग की एसी बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी के रहने वाले युवक के पिता विनोद ने तहरीर दी है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विनोद शर्मा ने तहरीर में बताया कि सोमवार को उनका 18 वर्षीय पुत्र गणेश बाइक से कस्बे के जम्बूद्वीप स्थित एटीएम से रुपये निकालने जा रहा था। जब वह पुरानी बस्ती के मोड़ पर पंहुचा तो सामने से आ रही नगर विकास विभाग की एसी बस के चालक ने बस को गलत दिशा में उतार दिया। बस की गति काफी तेज थी जिस कारण वह अनियंत्रित हो गई और गणेश की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे सीएचसी भेजा जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। वह मवाना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बोलने की स्थिति में नहीं हैं। सीने, पैर और पेट में गंभीर चोटें आईं हैं। इस मामले में घायल युवक के पिता ने पुलिस से लापरवाही से बस चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल बस को अपने कब्जे में ले लिया है। इन बसों का संचालन हस्तिनापुर से मेरठ तक होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें