दौराला। सरधना मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक के पास खड़े मवाना निवासी जॉनी और उसका चिरौड़ी निवासी भांजा सागर घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
मवाना के मोहम्मद रामबाग निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका भाई जॉनी रविवार को चिरौड़ी गांव में बहन के ससुराल गया था। लौटते समय वह सागर को साथ लेकर आ रहा था। सरधना मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद वह भांजे के साथ बाइक सड़क किनारे खड़ी करके बात करने लगा। इसी बीच एक पिकअप सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह भी चपेट में आकर घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। राजकुमार ने थाने पर तहरीर दी है।