फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव रसूलपुर धौलड़ी में रविवार को एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मौत पर परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इसके बाद भी पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर निवासी शाहनवाज रविवार की शाम अपने घर के आंगन में किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान बात करते हुए वह घर के अंदर गया। शाहनवाज ने थोड़ी देर बाद कमरे में छत के कूंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता परिजनों को कुछ देर बाद चला। परिजनों ने शाहनवाज को फांसी के फंदे से उतारकर स्थानीय डाॅक्टर को दिखाया। डाक्टर ने शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। किसी ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल के अनुसार मृतक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें