फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेडा। भंडूर पुलिस चौकी के पास बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक शेरनगर निवासी सावन (28) की मौत हो गई। उसकेे दो साथी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नई मंडी के गांव शेरनगर निवासी आदित्य, राजू व सावन सिखेडा थाना क्षेत्र में जौली रोड पर खाद की फैक्टरी में काम करते हैं। तीनों रोजाना एक बाइक पर सवार होकर काम पर जाते है। शनिवार रात लगभग आठ बजे तीनों काम समाप्त कर बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां डाॅक्टरों ने सावन को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक सहित पकड़ लिया गया है। अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें