फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 08 Oct 2020 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 मेरठ के कंकरखेड़ा में डिवाइडर रोड पर मंगलवार देररात हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। नंगलाताशी निवासी तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नंगलाताशी निवासी ललित (19) पुत्र सुरेंद्र, मोहित (18) पुत्र बबलू और विकास (22) पुत्र राजकुमार मंगलवार देररात किसी काम से डिवाइडर रोड पर गए थे। तीनों पल्सर बाइक पर थे। देररात लौटने के दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में ललित व मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने घायल विकास को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। थाने पहुंची ललित की मां मौत की सूचना मिलने पर बेहोश हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि ललित व मोहित पुताई का काम करते थे। विकास कंकरखेड़ा थाने के पास पेंट की दुकान पर काम करता था। बुधवार दोपहर बाद दोनों शव घर पहुंचे तो परिजनों के साथ-साथ पड़ोसियों की आंखें भी भर आईं। एक साथ दो युवकों की मौत के बाद मोहल्ले में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें