फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक का लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक का मोबाइल लूट लिया। ई-रिक्शा चालक व अन्य लोगों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह भाग गए। लोहियानगर थाने में मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने लूट के बजाय मोबाइल गुम होने की तहरीर लिखवाकर ई-रिक्शा चालक को घर भेज दिया।
विज्ञापन

लोहियानगर निवासी रोशन शर्मा ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर लोहियानगर मंडी से बिजली बंबा चौकी जा रहा था। जब वह बिजली बंबा चौकी के पास पहुंचा तभी उसके मोबाइल पर मां पूजा शर्मा का कॉल आया। वह मोबाइल से बातचीत करते हुए हापुड़ रोड पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार नकाबपोश युवक आए। उन्होंने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और बाइक दौड़ा दी। रोशन ने शोर मचाते हुए ई-रिक्शा से बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। रोड पर चल रहे कई बाइक व स्कूटी सवार भी बाइक के पीछे दौड़े लेकिन वह भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें