फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर जानलेवा हमला, पीटकर किया गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद रोड पर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को बाइक सवार युवक आशीष त्यागी पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट करने के साथ बर्फ फोड़ने वाले सुए से भी वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महादेव गांव निवासी आशीष त्यागी पुत्र तेजस्वी त्यागी शुक्रवार को अपने तहेरे भाई दीपक के साथ बाइक से सरधना सामान लेने आया था। सामान लेकर दोनों वापस गांव लौट रहे थे। आरोप है कि कालंद रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने बाइक पर डंडा मारकर आशीष को सड़क पर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक से गिरने के बाद हमलावरों ने आशीष को घेर लिया और डंडों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी दौरान बर्फ फोड़ने वाले सुए से भी कई वार किए गए। मारपीट में आशीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि हमले की वजह, आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें