फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हापुड़ रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। हापुड़ रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूट लिया। शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह फरार हो गए। थाने पहुंचकर युवक ने लूट की तहरीर दी।
लोहियानगर के सौ फुटा रोड अंसार कालोनी निवासी मोहम्मद शाहबाज ने बताया कि वह रविवार रात साढ़े 10:30 बजे वह किराना की दुकान से सामान लेने गया था। वह मोबाइल से बातचीत करते हुए जा रहा था। जब वह जामिया रेजीडेंसी के सामने पहुंचा तभी पीछे से बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबाज ने आसपास के लोगों के साथ बाइक सवार बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह गलियों से बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। थाना पुलिस ने लूट के बजाय उसकी रिपोर्ट मोबाइल गुम होने में दर्ज की। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें