पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
- फोटो : अमर उजाला
Saharanpur Firing News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला हाईवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। नकुड़ थानाक्षेत्र में महादेव होटल के बाहर थार गाड़ी में बैठे दो युवकों पर बाइक सवार हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। बताया गया कि आधा दर्जन हमलावरों ने पहले दोनों से मारपीट की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया।
गोली लगने से सुमित निवासी गांव सबदलपुर और गौरव निवासी गांव सहजवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमित को एक गोली और गौरव को दो गोलियां लगीं। आसपास राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।