मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस बीच परिजनों ने हंगामा कर रोडवेज बसों में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सदर निशा अन्तत, सीओ सदर जितेंद्र कुमार और सीओ मवाना यू.एन. मिश्र भारी पुलिस के साथ पहुंचे और जाम खुलवाकर लोगों को किसी तरह शांत किया।
मवाना रोड मसूरी भट्टे के पास बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गुस्साए परिजनों ने रोड पर शव रखकर मुआवजे की मांग की। इस दौरान करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने तीन-चार बसों में तोड़फोड़ भी की। वहीं पुलिस ने एक युवक सहित 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
पढ़ें : तस्वीरें: स्कॉर्पियो की हालत देख समझ जाएंगे कितना भयंकर था हादसा, 3 की मौत