फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: हाईटेंशन लाईन टूटकर गिरने से झुलसी महिला, उपचार के दौरान दम तोड़ा, दस से ज्यादा पशुओं की मौत

Sat, 20 Aug 2022 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में गांव कुआंखेड़ा खदरी में हाईटेंशन विद्युत लाईन  टूटकर कर गिरने से महिला महिला रूप से झुलस गई थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं करंट की चपेट में आकर कई पशुओं की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाईन गिरने से महिला की मौत् - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह हाईटेंशन लाईन टूटकर गिरने से हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा पशुओं की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में गांव कुआंखेड़ा खदरी में हाईटेंशन विद्युत लाईन  टूटकर कर गिरने से महिला महिला रूप से झुलस गई थी। परिजनो ने महिला को निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां चिकित्सक ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा करंट की चपेट में आकर एक गाय एक भैंस व एक दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: कई दिन से लापता बैंक मैनेजर की पत्नी गुरुग्राम में इंजीनियर संग मिली, थाने पहुंचकर बोली-मैं ससुराल नहीं..

विज्ञापन

बताया कि कुआंखेड़ा खदरी में शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हाईटेंशन विद्युत लाईन का तार उस समय टूटकर गिर गया जब विद्युत आपूर्ति जारी थी। वहीं घर पर काम रही महिला हरभजन कौर (30) पत्नी अमीर सिंह तार टूटने से करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजनों ने महिला को निजी चिकित्सक के यहां दिखाया लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने महिला को उपचार के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी।

परिजन महिला को उपचार के लिए अफजलगढ़ ले गए, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। महिला ने अपने पीछे चार छोटे बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ा है। इसके अलावा करंट की चपेट में आकर महिला की एक गाय व एक भैंस तथा पड़ोसी चांद सिंह की 14 भेड़ भी मर गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें