जानकारी के अनुसार पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी अपने ब्रह्मपुरी निवासी इंजीनियर प्रेमी के साथ गुरुग्राम चली गई थी। पुलिस ने गुरुग्राम से महिला को बरामद कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने पति से परेशान होकर प्रेमी के साथ जाने की बात कबूल की है। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और पति को बुलाकर उसके साथ भेजना चाहा, लेकिन उसने पति संग जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी कर दिया था। परतापुर थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए और सीडीआर निकलवाई तो महिला गुरुग्राम में मिली।
पति ने तंग किया तो प्रेमी को किया फोन
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि ब्रह्मपुरी के रहने वाले प्रेमी ने शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद उसकी गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी लग गई थी। महिला इंजीनियर के संपर्क में थी, पुलिस को महिला ने बताया कि जब वह पति से परेशान हो गई, तब उसने इंजीनियर को कॉल कर सभी बातें बताई।