इससे पहले बिजनौर में मंगलवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले थे। नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 115 हो गई थी जो अब 117 हो गई है।
बुधवार को मिले संक्रमितों में एक महिला पखनपुर, एक नहटौर की किशोरी, आठ नूरपुर क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर के निवासी, एक बिजनौर और एक मंडावर क्षेत्र के गांव निवासी है। दोनों युवक प्रसावी श्रमिक हैं और दो सप्ताह पहले ही मुंबई से लौटे हैं। उन्हें स्वाहेड़ी में क्वारंटीन किया गया था। सभी मरीजों को उपचार के लिए मुरादाबाद कोविड हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।
बता दें कि जिले में आए दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को 12 नए मरीज मिलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 115 हो गई थी। इनमें से 60 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की इससे मौत भी हुई है। वर्तमान में संक्रिय केस 55 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार सोमवार रात नगीना तहसील के गांव पखनपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि देर रात इसी परिवार की एक और महिला भी संक्रमित पाई गई। इससे पूर्व इस महिला के पति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब गांव पखनपुर के एक ही परिवार के पति-पत्नी और चार साल की बच्ची समेत पांच मरीज कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। हॉटस्पॉट इलाका होने के कारण यह गांव पहले से ही सील है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/