फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर के डर से अधिवक्ताओं के साथ थाने पहुंचा बैंक कैश लूट के प्रयास के मामले में वांछित फरार अपराधी

Wed, 03 Jun 2020 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मवाना। मटौरा गांव में एसबीआई की शाखा में कैश लूट के प्रयास की वारदात में वांछित ने एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी घंटों थाने में बैठा रहा। बाद में आला अधिकारियों से वार्ता के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लिखा पढ़ी की।
विज्ञापन


26 मई को मटौरा स्थित एसबीआई शाखा में मवाना से कैश वैन पहुंची थी। कैश को बैंक के अंदर ले जाने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक के गार्ड व अटेंडेंट को गोली मारकर घायल कर कैश लूट लिया और बाइक पर फरार होने लगे थे। गार्ड और अटेंडेंट ने हिम्मत के आगे बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई थी। दोनों बदमाश गिर पडे़ थे। बदमाश लूटा गया कैश संदूक, बाइक तथा विदेशी पिस्टल छोड़कर फरार हो गए थे।

इस मामले में शाखा प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में 28 मई को मुठभेड़ में शामिल बदमाश सचिन उर्फ टीटू को घायल कर दिया था। जबकि रैकी करने के आरोपी अंकुर निवासी मटौरा को गिरफ्तार किया था। वहीं योगेंद्र उर्फ मोनू फरार दिखाया था। इस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार दोपहर 12 बजे योगेंद्र उर्फ मोनू अधिवक्ता सुनील कुमार के साथ थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि मटौरा में उसकी बहन की ससुराल है। वह लॉक डाउन के शुरुआत में ही बहन की ससुराल आ गया था। घटना वाले दिन भी गांव में ही था। दिल्ली में भी एक घटना में वह नामजद है। वह कैश लूट में शामिल नहीं था, उसका मोबाइल गिरफ्तार हुए लोग प्रयोग कर रहे थे। पुलिस ने काफी देर तक उसे हिरासत में नहीं लिया। बाद में पुलिस ने आला अधिकारियों से बाद करने के बाद उसे हिरासत में लिया।

कचहरी पहुंचा था मोनू
मवाना। मोनू उर्फ योगेंद्र के साथ मेरठ से आए अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि सुबह योगेंद्र उर्फ मोनू कचहरी पहुंचा था और न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए कहा था। न्यायालय बंद होने के कारण उसे वहां पेश नहीं किया जा सका। इसके बाद एसएसपी और एसपी देहात के यहां भी लेकर गए, लेकिन उनके नहीं मिलने पर मवाना लेकर आए।

कार्रवाई की जा रही
इनामी बदमाश मोनू उर्फ योगेंद्र ने पुलिस के डर से आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मैं मवाना से बाहर थे, इसलिए हिरासत में लेने में देरी हुई। थाने आने के बाद ही कार्रवाई की गई। - सतीश कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें