फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कॉलोनी में घुसे तीन गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई हलचल, कुत्ते पर हमले से दहशत

Mon, 22 Jun 2026 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 बिजनौर की सिद्धबली विहार कॉलोनी में तीन गुलदार घुस आए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। एक गुलदार ने कुत्ते पर हमला भी किया, जिसके बाद कॉलोनीवासियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
बिजनौर में कॉलोनी में दिखे गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद कोतवाली रोड स्थित सिद्धबली विहार कॉलोनी में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन गुलदार कॉलोनी के अंदर घूमते दिखाई दिए। कॉलोनी में उनकी मौजूदगी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सवा लाख का इनामी STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, दरोगा की हत्या कर लूटी थी पिस्टल, बिहार निवासी था ललन सिंह 

टूटी दीवार से कॉलोनी में पहुंचे गुलदार
जानकारी के अनुसार तीनों गुलदार कॉलोनी की टूटी हुई दीवार से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद वे मुन्ना सिंह और अंकुर चौधरी के घरों के सामने काफी देर तक घूमते रहे। देर रात हुई यह गतिविधि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सोमवार सुबह जब लोगों ने फुटेज देखी तो कॉलोनी में भय का माहौल बन गया। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

कुत्ते पर हमला, बाल-बाल बची जान
सीसीटीवी फुटेज में एक गुलदार को कुत्ते पर हमला करते हुए भी देखा गया। हालांकि कुत्ता किसी तरह गुलदार के चंगुल से निकलकर भागने में सफल रहा। इस घटना ने कॉलोनीवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा चिंता बनी हुई है।

विज्ञापन

वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
कॉलोनीवासियों के अनुसार सिद्धबली विहार कॉलोनी ग्राम बशीरपुर की ओर खेतों से सटी हुई है। कॉलोनी की दीवार कई स्थानों पर टूटी हुई है, जिससे वन्यजीव आसानी से आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। 

लोगों ने सामाजिक वानिकी विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। साथ ही कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे को सतर्क रहने की सलाह देते हुए रात में अकेले बाहर न निकलने और बच्चों को बिना निगरानी घर से बाहर न जाने देने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें