फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गन्ना पर्यवेक्षक व किसान में मारपीट, दो घायल, हिरासत में लेने पर भाकियू का धरना

Mon, 09 Nov 2020 08:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
farmers - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गन्ना सर्वे कैलेंडर में संशोधन कराने गन्ना समिति आए एक किसान और गन्ना पर्यवेक्षक के बीच हुए विवाद के बाद दोनों में मारपीट हो गई। जिसमें पर्यवेक्षक व किसान मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा किसान के भतीजे को हिरासत में लेने पर भाकियू कार्यकर्ता गन्ना समिति परिसर में धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन


सोमवार को गांव धीमर हेड़ी निवासी किसान हरपाल सिंह व उसका भतीजा गन्ना कैलेंडर में संशोधन कराने के लिए गन्ना समिति आए थे। आरोप है की जब वह गन्ना पर्यवेक्षक अरविंद कुमार का पता करने के लिए पर्यवेक्षक सुखबीर सिंह के पास गए। तो किसी बात को लेकर दोनों आपस में उलझ गए।

किसान व उसका भतीजा भी भड़क गए उसके बाद किसान व पर्यवेक्षक के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव कराने आए पर्यवेक्षक अनिल कुमार व किसान के चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के भतीजे को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


किसान के साथ हुई अभद्रता व मारपीट की सूचना पर भाकियू के पदाधिकारी भी गन्ना समिति पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया गया था अभी तक किसी की भी कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें